Bhai Dooj 2024: बाजार की मिलावट से बचें, घर पर ही बनाएं कलाकंद मिठाई

Summary :

भाई दूज पर घर पर बनाएं शुद्ध और स्वादिष्ट कलाकंद, यहां देखें आसान रेसिपी

1 लीटर दूध को उबालें और इसमें नींबू का रस या सिरका मिलाकर दूध को फटने दें

फटे हुए दूध को एक सूती कपड़े में छानकर पनीर (चन्ना) निकालें

पनीर को ठंडे पानी में धोकर अच्छी तरह निचोड़ लें ताकि खट्टा स्वाद चला जाए

एक कढ़ाई में पनीर को डालें और मध्यम आंच पर पलटी से लगातार चलाते रहें

इसमें ½ कप चीनी मिलाएं और पनीर को तब तक पकाएं जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए

स्वाद के लिए ½ चम्मच इलायची पाउडर और बारीक कटे मेवे डालें

मिश्रण को एक थाली में डालकर चपटा करें और थोड़ी देर ठंडा होने दें

ठंडा होने पर कलाकंद को चौकोर टुकड़ों में काटें और सर्व करें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।