Chhath 2024: छठ पूजा के दौरान इस रंग के कपड़े पहनना होगा शुभ

Summary :

Chhath 2024: इस दिन महिलाएं खास कपड़े पहनती हैं, जो त्योहार के महत्व को दर्शाते हैं

छठ पूजा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है

यह पर्व सूर्यदेव और छठी माई की पूजा के लिए समर्पित है

इस दिन महिलाएं खास कपड़े पहनती हैं, जो त्योहार के महत्व को दर्शाते हैं

लाल रंग: छठ पूजा में लाल रंग का खास महत्व है। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके लाल कपड़े पहनें

पीला रंग: नहाए-खाए और खरना के दिन महिलाएं पीले कपड़े पहनें, क्योंकि यह रंग शुभ माना जाता है

नारंगी रंग: नारंगी रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। इसे पहनने से सकारात्मकता आती है

हरा रंग: हरा रंग सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन हरे कपड़े पहनना सूर्य और प्रकृति के प्रति श्रद्धा को दर्शाता है

नीला रंग: नीला रंग पहनने से परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ और सुख-समृद्धि मिलती है

सफेद रंग: सफेद रंग शुद्धता और सादगी का प्रतीक है। इसे पहनना धार्मिक परंपरा में जरूरी माना जाता है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।