Cleaning Hacks: दांतों के अलावा ये चीजें भी चमका सकता है आपका टूथपेस्ट, जान लें ये Hacks

Summary :

Cleaning Hacks: घर की सफाई से लेकर ज्वेलरी चमकाने तक, यहां जानें टूथपेस्ट के क्लीनिंग हैक्स।

टूथपेस्ट में यह केमिकल होता है, जो झाग बनाता है और दाग हटाने में मदद करता है

हल्दी के दाग: कपड़े पर हल्दी के दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट लगाएं। 5 मिनट बाद रगड़ें और फिर गुनगुने पानी से धो लें

आयरन की प्लेट: आयरन की प्लेट पर दाग होने पर टूथपेस्ट लगाएं और मुलायम कपड़े से रगड़ें। आपकी प्लेट चकाचक हो जाएगी

चांदी की ज्वेलरी: चांदी की ज्वेलरी पर टूथपेस्ट लगाकर ब्रश से हलके हाथों से रगड़ें और धो लें। इससे ज्वेलरी चमक उठेगी

जूते की सफाई: जूतों पर टूथपेस्ट लगाएं और ब्रश से रगड़ें। फिर गीले कपड़े से पोंछ लें। यह जूतों की गंदगी हटाने का बेहतरीन उपाय है

नल और सिंक: टूथपेस्ट को नल और सिंक पर लगाएं और किसी कपड़े से अच्छी तरह रगड़ें। फिर पानी से धो लें

टूथपेस्ट का उपयोग केवल दांतों के लिए नहीं, बल्कि घरेलू सफाई के लिए भी किया जा सकता है

टूथपेस्ट दाग और गंदगी हटाने में प्रभावी साबित होता है

यह एक सस्ता और आसान तरीकी है जिससे आप कई चीजों को साफ कर उसे चमका सकते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।