कई बार हम चिप्स या नमकीन का पैकेट खुला रख देते हैं
जिस वजह से हवा लग जाने के बाद वो स्नैक्स सॉगी हो जाते हैं
ऐसे में हम आपको कुछ हैक्स बताएंगे जिसकी मदद से आप उन्हें फ्रेश रख पाएंगे
चिप्स के बैग में या कंटेनर में ब्रेड का एक टुकड़ा रखें. दरअसल ब्रेड नमी को सोख लेती है, जिससे चिप्स बासी नहीं होंगे
इसके अलावा, चिप्स को फ्रेश रखने के लिए आप पैकेट को डबल-बैगिंग करके रख सकते हैं
नमी को सोखने के लिए आप बैग या कंटेनर के नीचे 3-4 पेपर टॉवल रखें
चावल भी नमी सोखने का काम करता है. ऐसे में आप चावल की पोटली कंटेनर या पैकेट के अंदर रख सकते हैं
हवा और नमी से बचाने के लिए आप कैन में वाइन स्टॉपर डालें


Download Android App
Download iOS App










