गणेश चतुर्थी पर बाप्पा को खुश करने के लिए घर पर बनाएं ये 4 टेस्टी मिठाइयां, देखें रेसिपी आइडियाज

Summary :

यह आर्टिकल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान गणेश को खुश करने के लिए बनाई जाने वाली मिठाइयों के बारे में है, क्योंकि उन्हें मिठाइयां बहुत पसंद हैं। इसमें गणेश जी को भोग लगाने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए कुछ खास मिठाइयों के आइडिया बताए गए हैं

Ganesh Chaturthi Sweets Ideas: गणेश चतुर्थी का पावन त्यौहार भगवान गणेश के स्वागत का सबसे खास मौका होता है। बाप्पा को मिठाइयां बहुत ज्यादा पसंद हैं, इसलिए इस दिन लोग अपने घर में तरह-तरह के भोग बनाते हैं और गणपति जी को चढ़ाते हैं। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि इस साल बाप्पा का आशीर्वाद पाने और उन्हें खुश करने के लिए कौन-कौन सी मिठाइयां बनाई जाएं, तो आज हम आपको कुछ स्वीट डिश आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके काम आ सकती हैं।

गणेश चतुर्थी पर बनाएं ये मिठाइयां

1. नारियल के लड्डू

Ganesh Chaturthi 2026
Ganesh Chaturthi 2026 (Source: Social Media)

ये टेस्टी नारियल के लड्डू बहुत ही आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में नारियल का बुरादा डालकर हल्का भून लें। फिर इसमें भुने हुए मेवे, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल और पिघला हुआ गुड़ या चीनी की चाशनी मिलाकर लड्डू बांध लें। इसे आप व्रत में खा सकते हैं

2. रवा या सूजी के लड्डू

10 minute Ganpati bhog recipes
10 minute Ganpati bhog recipes (Source: Social Media)

रवा लड्डू कम सामग्री में बनने वाली एक बेहतरीन मिठाई है। सूजी को धीमी आंच पर घी में भूनकर उसमें पिसी हुई चीनी, मेवे और थोड़ा दूध मिलाकर लड्डू बांधे जाते हैं। यह स्वाद में बहुत ही हल्के और टेस्टी होते हैं।

3. केसर श्रीखंड

Ganesh Chaturthi Sweets Ideas
Ganesh Chaturthi Sweets Ideas (Source: Social Media)

अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के ठंडी और क्रीमी मिठाई बनाना चाहते हैं, तो श्रीखंड सबसे अच्छा ऑप्शन है। गाढ़े छाने हुए दही में चीनी, इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए मेवे मिलाकर इसे तैयार किया जाता है।

4. मावा मोदक

Ganesh Chaturthi 2026
Ganesh Chaturthi 2026 (Source: Social Media)

मावा यानी खोया, चीनी और इलायची से बनने वाला यह मोदक बहुत ही टेस्टी और जल्दी बनने वाली मिठाई है। इसे आप गणेश चतुर्थी के दिन झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये स्वीट डिश गणेश भगवान को काफी ज्यादा पसंद होती है।

Also Read: जन्माष्टमी व्रत में नहीं होगी थकान और कमजोरी, दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।