जन्माष्टमी व्रत में नहीं होगी थकान और कमजोरी, दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

Summary :

जन्माष्टमी के व्रत में पूरे दिन ऊर्जावान बने रहने और थकान, सिरदर्द या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचने के लिए यह आर्टिकल कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सुझाव देता है। यह पोटेशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर एक बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक है जो तुरंत हाइड्रेशन और ऊर्जा प्रदान करता है।

Janmashtami Vrat Energy Drinks: जन्माष्टमी के व्रत में दिनभर पूजा-पाठ और भक्ति के बीच शरीर में ऊर्जा बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। इस समय खुद को पूरे दिन भूखे रहने से थकान, सिरदर्द या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती है। अगर आप भी व्रत में खुद को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसे पीने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आइए देखते हैं ये ड्रिंक्स कौन-कौन सी हैं।

जन्माष्टमी व्रत में पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

1. नारियल पानी

Hydrating drinks for fasting
Hydrating drinks for fasting (Source: Social Media)

नारियल पानी व्रत के लिए सबसे अच्छा नेचुरल ड्रिंक माना जाता है। इसमें पोटेशियम, सोडियम और नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे पीने से शरीर तुरंत हाइड्रेट होता है और थकान दूर होती है।

2. मखाना और बादाम का शेक

Natural drinks for fast
Natural drinks for fast (Source: Social Media)

मखाना और बादाम पोषक तत्वों का खजाना हैं। भुने हुए मखाने और भीगे हुए बादाम को दूध के साथ मिक्सी में पीसकर शेक तैयार करें। इसमें थोड़ी सी इलायची मिलाकर पीने से शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

3. ताजा दही की लस्सी

Sugar-free fasting energy drinks
Sugar-free fasting energy drinks (Source: Social Media)

दही पेट को ठंडक पहुंचाने और पाचन को हेल्दी रखने में मदद करता है। जन्माष्टमी के दिन ताजी दही में थोड़ी सी चीनी या शहद मिलकर लस्सी बनाएं। यह पीने में टेस्टी होती है और शरीर को तुरंत एनर्जी देती है।

4. केला और खजूर का शेक

Janmashtami Vrat Energy Drinks
Janmashtami Vrat Energy Drinks (Source: Social Media)

केला और खजूर में नेचुरल मिठास और एनर्जी का बेहतरीन सोर्स होता है। एक गिलास दूध में एक केला और 2-3 खजूर मिलाकर ब्लेंड कर लें। यह शेक शरीर को तुरंत कैलोरी और एनर्जी देता है, जिससे दिनभर थकान का अहसास नहीं होता है।

Also Read: जन्माष्टमी पर बाल गोपाल के लिए मिनटों में बनाएं ये 4 आसान प्रसाद, जानें बनाने की विधि

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।