Janmashtami Vrat Recipes: इस जन्माष्टमी व्रत में ट्राय करें ये 4 स्पेशल फलाहारी रेसिपीज, मुंह में घुल जाएगा इनका अनोखा स्वाद

Summary :

यह आर्टिकल कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत में फलाहार के महत्व बताता है। व्रत के समय अनाज और नमक की बजाय सेंधा नमक, कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, दूध और सूखे मेवों का उपयोग किया जाता है। आर्टिकल में जन्माष्टमी के व्रत में बनाने के लिए चार स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजनों के आइडिया दिए गए हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत में फलाहार का बहुत ज्यादा महत्व होता है। इस दिन अनाज और नार्मल नमक की जगह सेंधा नमक, कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, दूध और सूखे मेवों से बनी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी इस बार व्रत में कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको यहां कुछ रेसिपी आइडियाज बताएंगे, जिसे आप व्रत में बनाकर खा सकते हैं। आइए देखते हैं ये डिश कौन-कौन सी है।

जन्माष्टमी व्रत में बनाने के लिए बेस्ट डिशेस

1. सिंघाड़े के आटे का हलवा

Easy Janmashtami vrat khana
Easy Janmashtami vrat khana (Source: Social Media)

किसी भी व्रत में सिंघाड़े के आटे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी इस व्रत कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो सिंघाड़ा आटा हलवा सबसे बेट ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाने के लिए आटे को घी में सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें गर्म पानी और चीनी मिलाकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।

2. आलू हलवा

Falahari recipes for fast
Falahari recipes for fast (Source: Social Media)

इस व्रत आप आलू हलवा का हलवा बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। फिर एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करके मैश किए आलू को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद स्वादानुसार चीनी, दूध या मावा और इलायची पाउडर डालकर हलवे को घी छोड़ने तक पकाएं।

3. धनिया पंजीरी

Dhania panjiri recipe
Dhania panjiri recipe (Source: Social Media)

जन्माष्टमी के प्रसाद में धनिया पंजीरी का खास महत्व होता है। इसे बनाने के लिए सूखे धनिया का पाउडर को देसी घी में धीमी आंच पर भून लें। ठंडा होने पर इसमें पिसी हुई चीनी (बूरा), भुने हुए मखाने, चिरौंजी और कद्दूकस किया नारियल मिलाएं।

4. नारियल की बर्फी

Phalahari bhojan ideas
Phalahari bhojan ideas (Source: Social Media)

नारियल की बर्फी खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी लगती है। इसे बनाने के लिए कद्दुकस किए ताजे या सूखे नारियल को दूध और चीनी के साथ कड़ाही में पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होने पर थाली में जमाकर टुकड़ों में काट लें।

Also Read: इस रक्षाबंधन घर आए मेहमानों को खिलाएं टेस्टी मावा ड्राई फ्रूट कचौरी, यहां देखें आसान रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।