Hair Care : बालों में दही लगाने से क्या मिलेंगे फायदे?

Summary :

Hair Care : बालों में दही लगाने से क्या मिलेंगे फायदे?

सभी चाहते हैं कि उनके बाल काले लंबे और डैंड्रफ फ्री हों। इसके लिए लोग घरेलू से लेकर बाजार में मिलने वाले सभी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने वाले हैं, जिससे आपके बाल काले और घने हो जाएंगे

हम बात कर रहे हैं दही की। ये बालों को पोषण देने के साथ ही प्राकृतिक इलाज में भी काम आती है

दही का इस्तेमाल कंडीशनर की तरह कर सकते हैं। ये बालों को गहराई से मॉइश्चराइज कर नरम और शाइनी बनाता है

दही में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, ये डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित होता है

दही में प्रोटीन होता है, जिससे जड़ों को पोषण मिलता है और बाल टूटने व झड़ने की समस्या को कम करता है

दही में अंडा मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है

दही और शहद का मास्क बालों को नेचुरल शाइन देने में मदद करता है

दही में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स बालों को जड़ों से मजबूत बनाकर उन्हें झड़ने से रोकते हैं

ये लेख केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें

Team Desk