सुबह के नाश्ते के लिए मसाला ओट्स एक हेल्दी ऑप्शन है, यहां देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री
1 कप ओट्स (फ्लैट ओट्स), बारीक कटा हुआ 1 छोटा प्याज, बारीक कटा 1 टमाटर, हरी मिर्च, ½ कप कटी हुई शिमला मिर्च, कद्दूकस किया हुआ 1 गाजर, 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून जीरा, नमक स्वाद अनुसार, 1 टेबल स्पून तेल
एक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें। उसमें जीरा डालें और उसे तड़कने दें
तेल में बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें
प्याज भूनने के बाद उसमें कटी हुई शिमला मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर और टमाटर डालें इन्हें अच्छे से मिला कर 2-3 मिनट तक पकने दें
अब इसमें हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और नमक डालें। सब्जियों को अच्छे से मिला कर मसालों को भूनने दें
अब इसमें ओट्स डालें और अच्छे से मिला लें ताकि ओट्स मसाले में कोट हो जाएं
ओट्स में 1 ½ कप पानी डालें और अच्छे से मिला कर ढककर 5-7 मिनट तक पकने दें
मसाला ओट्स तैयार हैं! इसे गर्मा-गर्म सर्व करें और स्वस्थ, स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लें


Download Android App
Download iOS App







