Kitchen Hacks: ठंड के मौसम में नहीं जम रही दही, अपनाएं ये Tricks

Summary :

Kitchen Hacks: सर्दियों में दही जमाने के आसान और असरदार तरीके…

सर्दियों में दही जमाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ खास ट्रिक्स अपनाकर आप इसे आसानी से जमा सकते हैं

दही शरीर में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने और उन्हें हेल्दी रखने में मदद करता है, जिससे आपकी सेहत में सुधार होता है

अगर आप बाजार की बजाय घर पर दही जमाते हैं, तो यह ज्यादा सेहतमंद और फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कोई अतिरिक्त केमिकल्स या प्रिजर्वेटिव्स नहीं होते

सर्दियों में दही आसानी से नहीं जमता और अगर जम जाता है, स्वाद में भी उतना अच्छा नहीं होता

दही जमाने वाले बर्तन को मोटे तौलिये या कंबल से ढंककर रखें। इससे दही गाढ़ा और अच्छी तरह जमेगा

दही जमाने के बर्तन को एक बड़े केसरोल में रखकर भी दही को अच्छे से जमाया जा सकता है

अगर आपके पास ओवन है, तो उसे प्रीहीट करें और जामन वाले दूध को ओवन में रखकर बंद कर दें। रातभर में दही अच्छे से जम जाएगा

दही वाले बर्तन को आटे के बीच में गड्डा बनाकर सावधानी से रखें। इससे दही को ठंडी हवा से बचाया जा सकता है, और वह रातभर गर्मी में जम जाएगा

इन टिप्स का पालन करके आप सर्दियों में भी घर पर बाजार जैसा क्रीमी और स्वादिष्ट दही आसानी से बना सकते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।