Kitchen Hacks: सब्जी में ज्यादा पड़ गया नमक, इन तरीकों से ठीक करें टेस्ट

Summary :

Kitchen Hacks: सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है? इन आसान तरीकों से करें टेस्ट सही

कई बार गलती से सब्जी या दाल में ज्यादा नमक पड़ जाता है, जिसकी वजह से उसका स्वाद खराब हो जाता है

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नमक के बाद भी सब्जी और दाल का स्वाद ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे

चीनी

जब भी सब्जी या दाल में नमक ज्यादा हो जाए तो उसमें एक चुटकी चीनी डाल सकते हैं। इसकी मिठास से स्वाद बैलेंस हो जाएगा

नींबू का रस

नींबू की खट्टास से नमक का स्वाद कम हो जाएगा और खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा

आलू

जब सब्जी या दाल में गलती से ज्यादा नमक पड़ जाए तो उसमें एक या दो कटे हुए आलू डाल दें। आलू नमक सोख लेगा और उसका स्वाद बैलेंस हो जाएगा

दही

सब्जी में आधा कप के करीब दही भी मिला सकते हैं। इससे उसका टेस्ट भी बढ़ जाएगा और नमक भी बैलेंस हो जाएगा

शहद

ज्यादा नमक को बैलेंस करने के लिए उसमें थोड़ा सा शहद डाल दें। इससे भी उसका स्वाद ठीक किया जा सकता है

Cities with Best Food: स्वाद के शौकीनों के लिए भारत के 8 बेहतरीन शहर, जाना न भूलें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।