Laccha Paratha Recipe: सर्दियों का मजा बढ़ाएंगे Tasty लच्छा पराठा, आज ही बनाएं

Summary :

Laccha Paratha Recipe: सर्दियों में गर्मागर्म लच्छा पराठा का आनंद लें, जानें आसान रेसिपी

सामग्री: 2 कप आटा, 1 छोटा चमच नमक, 1 छोटा चमच शक्कर, 2 टेबलस्पून घी या तेल, पानी (आटा गूंथने के लिए)

एक बर्तन में आटा, नमक और शक्कर डालें। फिर घी और थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें

गूंथे हुए आटे को गीले कपड़े से ढककर 20-30 मिनट के लिए रख दें

आटे से बराबर आकार की लोई बना लें

एक लोई को बेलन से बेलकर, थोड़ा सा घी लगाकर बेल लें

बेली हुई पराठे को हल्के से मोड़कर इसे जलेबी जैसे गोल आकार दें, फिर इसे फिर से बेलन से बेलकर फैलाएं

तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और पराठा रखें

जब एक तरफ हल्का ब्राउन हो जाए, तो उसे पलटें और घी लगाकर दूसरी तरफ भी सेंकें

पराठा पूरी तरह से कुरकुरा और सुनहरा हो जाए तो उतारकर गर्मागरम पराठे को दही, अचार या करी के साथ परोसें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।