Fengal Storm : दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से उठे फेंगल चक्रवाती तूफान की वजह से श्रीलंका में मौसम ने खतरनाक करवट ली है। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने बताया है कि ऐसे प्रतिकूल मौसम के कारण बाढ़, तूफान और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक 10 मौतें पूर्वी प्रांत में हुईं।अभी मौसम और खराब होने की आशंका है।
4.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित : डीएमसी
डीएमसी ने बताया कि देश में बाढ़, तेज हवाओं और भूस्खलन से 4.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूर्वी प्रांत में कहर बरपाने वाला चक्रवाती तूफान शनिवार को भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की तरफ बढ़ेगा, जिसके बाद मौसम की स्थिति सुधार सकती है।
100 मिमी से अधिक बारिश के आसार: मौसम विभाग
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर, उत्तर-मध्य और पूर्वी त्रिंकोमाली जिलों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना है। कुछ हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से हवा चल सकती है।


Download Android App
Download iOS App



