घर पर बनाएं Tasty मटर की कचौरी

Summary :

एक बर्तन में आटा, नमक और 2 चम्मच तेल मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें

सामग्री: 2 कप आटा, 1 कप हरी मटर (उबली हुई), 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच गरम मसाला, नमक, और तेल (तलने के लिए)

एक बर्तन में आटा, नमक और 2 चम्मच तेल मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें। आटे को 30 मिनट के लिए ढककर रख दें

उबली हुई मटर को मैश करें। हरी मिर्च, अदरक, जीरा, गरम मसाला और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें

गूंधे हुए आटे से छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को बेलें और उसमें मटर का मिश्रण भरें। फिर लोई को बंद कर कचौरी का आकार दें

तैयार कचौरियों को गरम तेल में डालें। दोनों तरफ सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें

कचौरियों को निकालकर एक टिश्यू पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल सोख ले

गरमागरम मटर की कचौरी को हरी चटनी या दही के साथ परोसें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।