Diwali पर तैयार करें नारियल बर्फी, मेहमान भी करेंगे तारीफ

Summary :

दिवाली पर नारियल बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें दूध डाल दें अब दूध को मीडियम आंच पर उबालें. दूध गर्म हो जाए तो इसमें अपने हिसाब से चीनी डाल दें इसे आपको तब तक पकाना होगा जब तक चीनी पूरी तरह से घुल नहीं जाती इसके बाद आप इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दें. फिर लगातार चलाते हुए पकाएं मिश्रण में गाढ़ापन आना शुरू हो तो इसमें घी डाल दें और अच्छे से मिलाएं. इलायची पाउडर भी डालें मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर गैस बंद करके ठंडा होने के लिए रख…

दिवाली पर नारियल बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें दूध डाल दें

अब दूध को मीडियम आंच पर उबालें. दूध गर्म हो जाए तो इसमें अपने हिसाब से चीनी डाल दें

इसे आपको तब तक पकाना होगा जब तक चीनी पूरी तरह से घुल नहीं जाती

इसके बाद आप इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दें. फिर लगातार चलाते हुए पकाएं

मिश्रण में गाढ़ापन आना शुरू हो तो इसमें घी डाल दें और अच्छे से मिलाएं. इलायची पाउडर भी डालें

मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर गैस बंद करके ठंडा होने के लिए रख दें

इसके बाद एक ट्रे या थाली में थोड़ा सा देसी घी लगाकर इसपर मिश्रण को डालें

जब ये सेट हो जाए तो चाकू का मदद से किसी भी आकार में काट लें

इस तरह से आपकी स्वादिष्ट मिठाई- नारियल बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी

Simran Sachdeva