Questions to ask Before Arrange Marriage: अरेंज मैरिज से पहले होने वाले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, जिंदगी भर नहीं होगी कोई अनबन

Summary :

यह आर्टिकल अरेंज मैरिज से पहले पूछे जाने वाले 5 बेहद ज़रूरी सवालों पर आधारित है, जो भविष्य की गलतफहमियों को दूर करने में मदद करेंगे। इन सवालों के ज़रिए आप अपने पार्टनर की सोच, व्यवहार और ख़ास तौर पर दोनों के कामकाजी होने पर करियर प्लान्स को बैलेंस करने की रणनीति को आसानी से समझ सकते हैं।

Questions to ask Before Arrange Marriage: अरेंज मैरिज में दो अनजान लोग एक दूसरे से जुड़ते हैं। किसी अनजान व्यक्ति के साथ जिंदगी बिताने का फैसला लेना आसान नहीं होता। शादी से पहले अक्सर लोग हल्की-फुल्की बातें करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे सवाल होते हैं जिन पर शादी से पहले खुलकर बात करना बेहद जरूरी है। अगर आप भी अरेंज मैरिज के सिलसिले में अपने होने वाले पार्टनर से मिलने जा रहे हैं, तो इन 5 सवालों को जरूर पूछें ताकि भविष्य में किसी तरह की गलतफहमी न हो।

अरेंज मैरिज से पहले पार्टनर से पूछें ये 5 सवाल? (Questions to ask Before Arrange Marriage)

Couple
Couple (Magnific)

1. शादी के बाद करियर प्लानिंग

शादी के बाद अक्सर लोगों के जीवन में जगह और जिम्मेदारियां बदलती हैं। अगर आप वर्किंग हैं या पार्टनर वर्किंग है, तो एक-दूसरे के करियर गोल के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है यह जानना आपके आने वाले कल को आसान बनाएगा।

2. मनी मैनेजमेंट कैसे होगी?

पैसों से जुड़े मुद्दे कई बार रिश्तों में स्ट्रेस  का कारण बनते हैं। यह जानना जरूरी है कि आप दोनों का पैसों को लेकर नजरिया क्या है, क्या आप मिलकर घरेलू खर्च साझा करेंगे, और भविष्य के लिए फाइनेंशियल सिक्योरिटीज को लेकर क्या राय है।

3. शादी के बाद परिवार को लेकर उम्मीदें

Couple
Couple (Magnific)

क्या आप जॉइंट फैमिली में रहेंगे या न्यूक्लियर? शादी के बाद घर के कामों और जिम्मेदारियों को बांटने को लेकर पार्टनर का क्या नजरिया है? इस पर पहले से बात साफ होनी चाहिए, ताकि आगे चलकर कोई परेशानी न हो।

4. पर्सनल स्पेस के बारे में पूछें

शादी के बाद भी हर इंसान की अपनी एक पहचान और स्पेस होना चाहिए। इस सवाल से आपको पता चलेगा कि आप दोनों के शौक और जीवन जीने का तरीका कितना मिलता-जुलता है, या आप एक-दूसरे के अलग स्वाभाव को कितना समझते हैं।

5. गुस्से में मामला कैसे संभालते हैं?

किसी भी रिश्ते में अनबन होना आम बात है। लेकिन जरूरी यह है कि आप उस परिस्थिति को सुलझाते कैसे हैं, क्या आपका पार्टनर बात करना बंद कर देता है, चिल्लाता है या शांत रहकर बातचीत से हल निकालता है? इससे उनकी इमोशनल मैच्योरिटी का पता चलता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।