Sadhguru Quotes: सद्गुरु जग्गी वासुदेव के 8 विचार जो बदल देंगे जीवन जीने का तरीका

Summary :

Sadhguru Quotes: सद्गुरु के विचार जो जीवन को नई दिशा देंगे…

किसी शानदार व्यक्ति से मिलने की आकांक्षा मत कीजिए। आप स्वयं वो शानदार व्यक्ति बनने की चाहत रखिए जो आप दूसरों से होने की उम्मीद करते हैं

अतीत और भविष्य का अस्तित्व सिर्फ आपकी याद्दाश्त और आपकी कल्पना में है। आप केवल उसी चीज का अनुभव करते हैं जो वर्तमान में मौजूद है

आध्यात्मिक प्रक्रिया का मतलब जीवन से तलाक लेना नहीं है। यह जीवन के साथ एक अटल प्रेमप्रसंग है

सबसे अच्छी चीज जो आप अपने परिवार, अपने बच्चों, समाज और अपने आस-पास की दुनिया के लिए कर सकते हैं, वो है खुद को उन्नत बनाना

अगर आप अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे, तो सफलता आसानी से मिलेगी

आप अपने मन से जितनी ज्यादा पहचान जोड़ते हैं, उतने ही आप ‘स्वयं’ से दूर हो जाते हैं

ध्यान का मतलब है बेफिक्री की अवस्था में पहुंचना। इसका उद्देश्य शरीर या मन को नियंत्रित करना नहीं बल्कि उन्हें मुक्त करना है

अगर आप किसी पेड़ या किसी जानवर या अस्तित्व में किसी भी चीज की पीड़ा को वैसे ही जान पाएं, जैसे आप अपने शरीर की पीड़ा को जानते हैं, तो आप हर चीज को अच्छे से रखेंगे

Emotional Quotes: “मैं मुसाफिर हूं…” पढ़ें दिल छू लेने वाली शायरियां

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।