Skin Care Tips: जिद्दी Blackheads से पाना है छुटकारा? अपनाएं ये घरेलु उपाय

Summary :

बेकिंग सोडा और पानी से बनाएं पेस्ट, पाएं ब्लैकहेड्स से राहत

अंडा 

एक कटोरी में अंडे की सफेदी लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। अब इस मिश्रण को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं और 15-20 मिनट सूखने दें

बेकिंग सोडा 

एक चम्मच बेकिंग सोडा में दो चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और ब्लैकहेड्स पर लगाएं। 10-15 मिनट रखने के बाद धो लें

ग्रीन टी 

एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों को लें और पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से धो लें

केले का छिलका 

ब्लैकहेड्स के ऊपर केले के छिलके का अंदरूनी भाग रगड़ने से फायदा मिलता है। यह ब्लैकहेड्स को कम करने का काम करता है

हल्दी

हल्दी में जरूरत के अनुसार नारियल का तेल मिलाएं और और पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और धो लें

Team Desk