दही वड़ा बनाने के लिए आपको चाहिए- 1 कप उड़द दाल, 2-3 हरी मिर्च, दही, जीरा पाउडर, इमली की चटनी, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और तेल
उड़द दाल को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोएं, इसके बाद इसे मिक्सी में पीस लें
भिगोई हुई दाल, हरी मिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर पेस्ट तैयार करें
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें
पेस्ट से छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और तेल में सुनहरा होने तक तलें
तले हुए वड़ों को गर्म पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें, फिर पानी निचोडकर निकालें
अब एक कटोरे में दही को अच्छे से फेंट लें, इसमें थोड़ा नमक और जीरा पाउडर मिलाएं
भिगोए हुए वड़ों को दही में डालें, ऊपर से इमली की चटनी, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा छिड़ककर परोसें


Download Android App
Download iOS App












