Types of Pakoras: सर्दियों में घर बनाएं ये 8 तरह के पकौड़े, चाय के साथ लें स्वाद

Summary :

Types of Pakoras: सर्दियों में बनाएं ये 8 तरह के पकौड़े, चाय के साथ बढ़ाएं मजा…

सर्दियों में चाय के साथ गर्मागरम पकौड़े मिल जाए तो क्या ही बात है। यहां हम 9 तरह के पकौड़ों के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी सर्दियों को खास बना देंगे

आलू प्याज पकौड़ा

आलू प्याज के पकौड़े सर्दियों का एक स्वादिष्ठ ऑप्शन है। कद्दूकस किए हुए आलू और कटे हुए प्याज को बेसन और मसालों के साथ मिलाकर कुरकुरा होने तक तलें

पनीर पकौड़े

पनीर क्यूब्स को बेसन के घोल में लपेटकर गर्म तेल में तलें

बेबी कॉर्न पकौड़े

बेबी कॉर्न पकौड़े हल्के और कुरकुरे होते हैं। बेबी कॉर्न को बेसन के घोल में डुबोए और तलें

मूंग दाल के पकौड़े

पीसी हुई मूंग दाल में कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और मसाले मिलाएं। गर्म तेल में कुरकुरे होने तक तलें

फिश पकौड़े

नॉन वेज लवर हैं तो मसालेदार बेसन के बैटर में फिश लपेटकर तेल में सुनहरा होने तक भूनें

ब्रेड पकौड़े

मैश किए गए मसालेदार आलू को ब्रेड में भरें और बेसन में लपेटकर तलें

मेथी पकौड़ा

मेथी के पत्तों को बेसन और मसालों के साथ मिलाकर पकौड़े बनाएं। सुनहरा होने तक तलें और चाय या कॉफी के साथ खाएं

वेजीटेबल पकौड़ा

आलू, प्याज़, गाजर और शिमला मिर्च जैसी सब्ज़ियों के कुरकुरे पकौड़े बनाएं। ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और पुदीने की चटनी के साथ गर्मागरम परोसें

सर्दियों में रोज खाएं मूंगफली, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।