उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। योगी ने कहा कि कल्याण सिंह ने कभी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि “हर व्यक्ति उनकी कार्यकुशलता, उनकी मेहनत और उनकी प्रशासनिक क्षमता को स्वीकार करता है। अक्सर ऐसा होता है कि लोग सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों की बलि चढ़ा देते हैं और कुछ हासिल करने के लिए अपने मूल्यों से समझौता कर लेते हैं, लेकिन एक शख्सियत ऐसी भी थी जिसने कभी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।”
सीएम योगी ने कहा कि “श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान और उसके बाद भी उन्होंने प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा दी और 1990 के दशक की शुरुआत में और उसके बाद भी प्रशासनिक दक्षता को परिपूर्ण करने के लिए जो प्रयास किए गए। उन्होंने एक नए उत्तर प्रदेश की परिकल्पना दी
उन्होंने एक नए उत्तर प्रदेश की परिकल्पना दी…” कल्याण सिंह का 21 अगस्त, 2021 को लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया। दो बार मुख्यमंत्री (जून 1991 से दिसंबर 1992 और सितंबर 1997 से नवंबर 1999) रहे कल्याण सिंह ने राजस्थान के राज्यपाल (2014-2019) के रूप में भी कार्य किया। सिंह ने राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर भाजपा में विभिन्न संगठनात्मक पदों पर भी कार्य किया।


Download Android App
Download iOS App



