White Sauce Pasta Recipe: 15 मिनट में तैयार करें Tasty White Sauce Pasta

Summary :

White Sauce Pasta Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट व्हाइट सॉस पास्ता।

सबसे पहले 1 कप पास्ता (penne, fusilli या spaghetti) को पानी में डालकर उबालें। पानी में थोड़ा सा नमक और 1-2 चमच तेल डालें। पास्ता को पैकेट निर्देश के अनुसार उबालकर छान लें

सॉस के लिए सामग्री तैयार करें: 1/4 कप मक्खन, 1 चमच मैदा (आटा), 1 कप दूध, 1/2 कप क्रीम, 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ पार्मेज़ान या चेडर चीज़, 1/2 टीस्पून काली मिर्च, नमक और 1/2 टीस्पून लहसुन का पेस्ट तैयार करें

अब इसमें 1 चमच मैदा डालें और अच्छे से मिला कर 1-2 मिनट के लिए भूनें, ताकि मैदा कच्चा न रहे

मैदा अच्छे से भून जाने के बाद उसमें धीरे-धीरे 1 कप दूध डालें। लगातार हिलाते रहें ताकि गुठलियां न बने

अब इसमें 1/2 कप क्रीम डालें और सॉस को अच्छे से मिक्स करें। सॉस को गाढ़ा होने तक पकने दें

सॉस में 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़, नमक और काली मिर्च डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें और 2-3 मिनट तक पकने दें

अब उबला हुआ पास्ता सॉस में डालें और अच्छे से मिला लें

तैयार वाइट सॉस पास्ता को प्लेट में निकालें और ऊपर से कुछ और चीज़ छिड़ककर गरम-गरम सर्व करें। आप इसमें ताजे हरी धनिया के पत्ते भी डाल सकते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।