Winter Skin Care: सर्दियों में रोज रात चेहरे पर लगाएं ये चीजें, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

Summary :

Winter Skin Care: सर्दियों में अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए आप रात को सोने से पहले कुछ नेचुरल चीजें अपना सकते हैं…

सर्दियों में ठंडी हवा से स्किन ड्राई हो जाती है और चेहरे का ग्लो भी कम होने लगता है, इसलिए सही स्किन केयर जरूरी होता है

सर्दियों में अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए आप रात को सोने से पहले कुछ नेचुरल चीजें अपना सकते हैं

गुलाब जल: गुलाब जल स्किन को ताजगी देता है और हल्का नमी देता है। यह ऑयली स्किन वालों के लिए भी उपयुक्त है

बादाम का तेल: बादाम का तेल स्किन को मॉइस्चराइज करता है और मुलायम बनाने में मदद करता है। इसे रात में हल्के हाथों से चेहरे पर लगाकर मसाज करें

देसी घी: रात में चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद, देसी घी लगाएं। यह स्किन को मॉइस्चराइज करने और स्किन टोन में सुधार करने में मदद कर सकता है

क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर: सर्दियों में स्किन को ज्यादा नमी की जरूरत होती है। इसलिए एक अच्छा क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें, जो स्किन को हाइड्रेटेड रखे

क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर स्किन को ड्राइनेस से बचाता है और नमी बनाए रखता है

नारियल तेल: अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो रात को सोने से पहले नारियल तेल लगाएं। यह स्किन को गहराई से नमी देता है

इन चीजों को अपनी रात की स्किनकेयर रूटीन में शामिल करके आप सर्दियों में भी अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।