बदलते मौसम का असर बच्चों और बुजुर्गों की हेल्थ पर बहुत ज्यादा होता है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी वीक होती है और इस वजह से बच्चे जल्दी बीमार हो जाते हैं। सर्दियों के दिनों में अगर बच्चों की इम्यूनिटी को बूस्ट रखना है तो उन्हें आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स दी जा सकती हैं। इन ड्रिंक्स को पिने से जिससे वह बार-बार होने वाली मौसमी बीमारियों से बचे रहेंगे बच्चों को रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी मिलाकर गुनगुना दूध देना चाहिए, इससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत रहने के साथ ही सर्दी-जुकाम से भी राहत मिलेगी। बच्चों को सर्दी में बादाम, अखरोट…
बदलते मौसम का असर बच्चों और बुजुर्गों की हेल्थ पर बहुत ज्यादा होता है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी वीक होती है और इस वजह से बच्चे जल्दी बीमार हो जाते हैं।
सर्दियों के दिनों में अगर बच्चों की इम्यूनिटी को बूस्ट रखना है तो उन्हें आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स दी जा सकती हैं।
इन ड्रिंक्स को पिने से जिससे वह बार-बार होने वाली मौसमी बीमारियों से बचे रहेंगे
बच्चों को रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी मिलाकर गुनगुना दूध देना चाहिए, इससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत रहने के साथ ही सर्दी-जुकाम से भी राहत मिलेगी।
बच्चों को सर्दी में बादाम, अखरोट और मखाना का पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर दें, इससे ताकत भी बढ़ेगी और वह बीमार भी कम होंगे।
सर्दी के दिनों में जुकाम, खांसी से बचाव के लिए बच्चों को तुलसी, काली मिर्च, अदरक का काढ़ा बनाकर हफ्ते में एक बार ज़रूर देना चाहिए।
लोग सर्दियों में खट्टे फल खाना बंद कर देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि खट्टे फल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, इसलिए बच्चों को दिन में खट्टे फलों का जूस ज़रूर देना चाहिए।
बच्चें खाना सही से नहीं खाते हैं इसलिए न्यूट्रिएंट्स की कमी से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, इससे बचने के लिए आप अपने बच्चों को पालक, खीरा, नींबू, अदरक आदि डालकर टेस्टी ग्रीन स्मूदी बनाकर दे सकते है।
ये जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है , ज़्यादा जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते है।