Sansad Monsoon Session Live: दोनों सदनों में विपक्ष का SIR पर बवाल, दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक स्थगित

Summary :

Sansad Monsoon Session Live: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह 21 अगस्त तक चलेगा। आज मानसून सत्र का दूसरा दिन है। सत्र की शुरुआत संसद में भारी हंगामे के साथ हो सकती है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पहले ही दिन इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। अब कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर और बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग मामले पर भी चर्चा होगी। #WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद प्रियंका…

Sansad Monsoon Session Live: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह 21 अगस्त तक चलेगा। आज मानसून सत्र का दूसरा दिन है। सत्र की शुरुआत संसद में भारी हंगामे के साथ हो सकती है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पहले ही दिन इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। अब कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर और बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग मामले पर भी चर्चा होगी।

This Live Blog has Ended

दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक स्थगित

July 22, 2025 2:55 pm

दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक स्थगित

Sansad Monsoon Session Live: राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

July 22, 2025 2:22 pm

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही कल यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Sansad Monsoon Session Live: सरकार चर्चा को तैयार फिर भी विपक्ष का हंगामा जारी

July 22, 2025 1:47 pm

लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। फिर भी विपक्ष हंगामा कर रहे हैं। आप सदन के अंदर प्लेकार्ड दिखा रहे हैं जो नियमों के विरुद्ध है। जब हंगामा नहीं रुका तो लोकसभा की कार्यवाही भी कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Sansad Monsoon Session Live: दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

July 22, 2025 12:59 pm

Sansad Monsoon Session Live: दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Sansad Monsoon Session Live: बिजनेस एडवाइजरी समिति की शाम 5.30 बजे बैठक

July 22, 2025 12:53 pm

राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी समिति की बैठक शाम 5.30 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश करेंगे। सोमवार (21 जुलाई) को हुई इस बैठक में जेपी नड्डा और किरण रिजिजू शामिल नहीं हुए थे।

प्रियंका गांधी ने SIR पर किया सवाल

July 22, 2025 12:24 pm

संसद के बाहर विपक्ष SIR को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ''पहले महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में वोटर बढ़ाकर चुनाव की चोरी की गई. अब बिहार में वोटर के नाम काटकर यही करने की कोशिश की जा रही है.''

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद भवन कमरे में बैठक जारी

July 22, 2025 12:24 pm

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद भवन के कमरे में बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस.जयशंकर और कई अन्य मंत्री मौजूद हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा किया मंजूर

July 22, 2025 12:19 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर किया .

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।