मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों में वृद्धि जारी है, जबलपुर में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। राज्य में अब तक 200 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 64 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाए हैं और स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। वहीं, राज्य सरकार ने कोरोना से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को राज्य में कोरोना के चार प्रकरण सामने आए और इस तरह राज्य में इस साल कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। वहीं, जबलपुर में रविवार की देर रात को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। बताया गया है कि मंडला निवासी महिला को लगभग चार दिन पहले कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। मंडला के नारायणपुर निवासी महिला को खांसी और सर्दी की शिकायत थी। वह गर्भवती भी थी। लिहाजा, सर्जरी के जरिए प्रसव कराया गया और उसे जबलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि बच्चा अभी उपचाररत है।
नवजात शिशु को बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है। जबलपुर के स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। इस सीजन में अभी तक तीन मरीजों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक जबलपुर का है जबकि दो मरीज आसपास के क्षेत्र के हैं। स्वास्थ्य
विभाग द्वारा संक्रमण को रोकने और संक्रमित मरीजों के उपचार के बेहतर प्रबंध किए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी से अब तक राज्य में कुल 200 संक्रमित मरीज आए हैं, जिनमें से 132 लोग रोग ग्रस्त हैं। वहीं, 64 मरीज रिकवर हो गए हैं और अब तक चार मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर उपचार के इंतजाम किए गए हैं। दवाइयां स्टोर की गई हैं, ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है, आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं और आवश्यक इंतजाम राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे हैं ताकि आगामी समय में यह संक्रमण गंभीर रूप न ले सके।
Mahindra ने लॉन्च किया Scropio N का Z4 AT मॉडल, जानें कीमत और फीचर
विभाग द्वारा संक्रमण को रोकने और संक्रमित मरीजों के उपचार के बेहतर प्रबंध किए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी से अब तक राज्य में कुल 200 संक्रमित मरीज आए हैं, जिनमें से 132 लोग रोग ग्रस्त हैं। वहीं, 64 मरीज रिकवर हो गए हैं और अब तक चार मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर उपचार के इंतजाम किए गए हैं। दवाइयां स्टोर की गई हैं, ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है, आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं और आवश्यक इंतजाम राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे हैं ताकि आगामी समय में यह संक्रमण गंभीर रूप न ले सके।


Download Android App
Download iOS App



