मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में सोमवार सुबह प्रशासन ने करीब 600 जर्जर EWS जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आज शाम 4-5 बजे तक इस काम को पूरा करने के लिए मौके पर 10 पोकलेन और 50 JCB मशीनें लगाई गई हैं। इस बीच स्थानीय लोग पहले घर के बदले घर देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करने जा रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस ने हिरासत में लेकर अशोका गार्डन थाने भेज दिया गया है।
भोपाल में क्यों तोड़े जा रहे 600 मकान?
बताया जा रहा है कि एमपी हाउसिंग बोर्ड के ये मकान 1980-81 में बने थे। 2016 में ही करीब 600 भवनों को जर्जर घोषित किया जा चुका था। इसके बाद 2018 में भी इन्हें नोटिस जारी किया गया था। हाउसिंग बोर्ड की तरफ से 13 नवंबर तक लोगों को मकान खाली करने और सामान हटाने की अंतिम तारीख दी थी। अब हाईकोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद इन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: ऐशबाग इलाके में 600 जर्जर ‘जनता क्वार्टरों’ को गिराने का अभियान जारी है। यह उस जगह का नया वीडियो है। https://t.co/HiVZkI12CP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2026
सभी को मकान के बदले मकान मिलेगा- SDM लखन सिंह
इस कार्रवाई को लेकर SDM लखन सिंह चौधरी ने बताया, “जितने भी आवंटी हैं, उन सभी को मकान के बदले मकान मिलेगा और 20% ज्यादा दिया जाएगा। वहीं बचे हुए जो अतिक्रमक हैं, उनके लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं है क्योंकि उन्होंने तो अतिक्रमण किया था। अतिक्रमण करने वालों को समझाया गया। पिछले 5 दिनों से उनको समझा रहे थे और इससे फायदा हुआ। आपने देखा कि हमारे तोड़ने की कार्रवाई के पहले से ही टूटे हुए हैं। ऐसी स्थिति में उनको समझाया गया कि ये जर्जर भवन हैं, इससे आपकी जान को खतरा है।”
Also Read: धार में नायलॉन डोर से कटी 13 साल के बच्चे की गर्दन, भारत में इस मांझे पर है बैन


Download Android App
Download iOS App




