मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक के साथ आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। उज्जैन में मंगलवार को तेज बारिश हुई, जबकि भोपाल और इंदौर में हल्की फुहारें पड़ीं। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के 8 जिलों में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक के साथ आंधी और बारिश का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को उज्जैन में पौने 12 बजे के करीब तेज बारिश हुई जो करीब आधे घंटे तक चली। बारिश के बाद धूप भी निकल आई। वहीं, भोपाल और इंदौर के कुछ इलाकों में रिमझिम फुहारें देखने को मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के 8 जिलों – ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच – में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
प्रदेश के 38 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, सीधी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, श्योपुर, सतना, मऊगंज और राजगढ़ में भी आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है।
दिल्ली सरकार करेगी Artificial Rain का ट्रायल, Pollution पर लगेगी लगाम
दिन के तापमान में गिरावट, पचमढ़ी सबसे ठंडा
बारिश और बदलते मौसम के कारण कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 36.4°C, इंदौर में 34.6°C, उज्जैन में 36°C और ग्वालियर में 38.7°C रहा। वहीं, रीवा, सीधी और खजुराहो में पारा 40°C से ऊपर रहा। पचमढ़ी, जो प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 29.8°C दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



