ट्विशा शर्मा हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। भोपाल ट्विशा हत्याकांड को लेकर CBI ने बड़ा खुलासा किया है कि ट्विशा की हत्या हुई है या आत्महत्या? भोपाल में मॉडल शर्मा की मौत के मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। ट्विशा 12 मई को अपने भोपाल स्थित घर में फंदे से लटकी मिली थीं।
इस घटना के बाद देश भर में इस हाई प्रोफाइल केस को लेकर बहस तेज हो गई। ट्विशा के मायके वालों ने शुरू से ही उनकी मौत को लेकर हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, तीन माह बाद ट्विशा मौत मामले में अब चार्जशीट दाखिल हुई है, जिससे इस मामले की कानूनी प्रक्रिया और तेज हो गई है।
परिवार ने लगाए थे कई बड़े आरोप
बता दें कि ट्विशा की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष को लेकर आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही उन्हें ससुराल में मानसिक टॉर्चर किया जा रहा था। परिवार ने दहेज को लेकर लगातार दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था। ट्विशा की शादी समर्थ सिंह से 9 दिसंबर 2025 को हुई थी। शर्मा के परिवार वालों ने उनकी मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस बीच, मामले की जांच स्थानीय पुलिस के दायरे से आगे बढ़कर CBI तक पहुंच गई।
दोबारा हुआ था पोस्टमार्टम

मालूम हो कि ट्विशा का दूसरी बार पोस्टमॉर्टम भी कराया गया था। एमपी हाई कोर्ट के आदेश के बाद 24 मई को दूसरा पोस्टमार्टम दिल्ली AIIMS की टीम की तरफ से करवाई गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, समर्थ सिंह ट्विशा को AIIMS भोपाल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मरा हुआ बता दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामले में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई।
अब कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला
दूसरे पोस्टमार्टम के बाद जांच CBI को सौंप दी गई। जांच के दौरान, एजेंसी ने समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह को गिरफ़्तार किया; गिरिबाला सिंह एक पूर्व ज़िला जज हैं। अब जब दोनों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर कर दी गई है, तो इस मामले में अदालती कार्यवाही आगे बढ़ेगी। हालांकि, आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और अदालत में पेश किए गए सबूतों पर निर्भर करेगी।



Download Android App
Download iOS App




