कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर आज सुनवाई के दौरान ये क्या कह गए CJI सूर्यकांत

Summary :

CJI on Cockroach Janta Party : सुप्रीम कोर्ट आज पूरे दिन चर्चाओं में रहा है. आज के ही दिन सोशल मीडिया पर बनी कॉकरोच जनता पार्टी के मामले में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने कथित पार्टी के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. यह मामला CJI के समक्ष आया. मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि इस मुद्दे को इतनी भावुकता से नहीं लेना चाहिए. बता दें कोर्ट ने साफ किया कि वे फिलहाल ऐसा कोई गंभीर या आपातकालीन मामला नहीं है, जिस पर तत्काल हस्तक्षेप की…

CJI on Cockroach Janta Party : सुप्रीम कोर्ट आज पूरे दिन चर्चाओं में रहा है. आज के ही दिन सोशल मीडिया पर बनी कॉकरोच जनता पार्टी के मामले में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने कथित पार्टी के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है.

यह मामला CJI के समक्ष आया. मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि इस मुद्दे को इतनी भावुकता से नहीं लेना चाहिए. बता दें कोर्ट ने साफ किया कि वे फिलहाल ऐसा कोई गंभीर या आपातकालीन मामला नहीं है, जिस पर तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत हो.

कौन है याचिकाकर्ता

CJI on Cockroach Janta Party
CJI on Cockroach Janta Party

दरअसल, सोमवार को अधिवक्ता एन के गोस्वामी ने याचिकाकर्ता की ओर सेचीफ जस्टिस के समक्ष मामले की जल्द सुनवाई की मांग की थी. अधिवक्ता ने अदालत से कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी और उससे जुड़े ऑनलाइन अभियान न्यायपालिका की छवि धूमिल कर रहे हैं. वकील ने आरोप लगाया कि कोर्ट की टिप्पणियों और कार्यवाहियों का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है, जो न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा के खिलाफ है.

इसे लेकर CJI सूर्यकांत ने कहा, इसे इतनी भावुकता से मत लीजिए. उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई गंभीर आपात स्थिति नजर नहीं आती है, लेकिन अदालत मामले को देखेगी और उचित समय पर विचार करेगी.

क्या है मामला

CJI on Cockroach Janta Party
CJI on Cockroach Janta Party

बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक आन्दोलन के रूप में उभरा. यह जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद उभरा था. इसमें मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि ऑनलाइन सक्रियता की आड़ में व्यवस्था पर हमला करने वाले बेरोज़गार युवाओं को ‘कॉकरोच’ जैसा माना जा सकता है.

बाद में मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि उनका इशारा फर्जी डिग्री रखने वाले व्यक्तियों की ओर था, ना कि सभी युवाओं के लिए. इस बयान के बाद अभिजित दीपके नाम के एक युवक ने कॉकरोच जनता पार्टी बनाई. यह कथित पार्टी सोशल मीडिया पर तुरंत पोपुलर हो गई और इसके फौलोअर्स में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी, यहां तक कि इसके INSTAGRAM फोलोअर्स 2 दिन के भीतर ही देश की राष्ट्रीय पार्टियों को पछाड़ सबसे आगे बढ़ गई.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।