अगरतला : अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने आज यहां कहा कि राज्य में लगने वाली भारत चीन पर कोई तनाव नहीं है। खांडू ने संवाददाताओं को बताया अरूणाचल प्रदेश में भारत चीन सीमा पर अब कोई तनाव नहीं है। अगर भारत और चीन के बीच युद्ध होता है तो दोनों ही देश हारेंगे। इसलिए युद्ध में किसी देश की दिलचस्पी नहीं है।
उन्होंने कहा चीन हमेशा अरूणाचल प्रदेश पर अपने भूभाग के तौर पर दावा करता है। कूटनीतिक स्तर पर बातचीत शुरू है और मुझे उम्मीद है कि बातचीत से हर समस्या का हल हो जाएगा। खांडू ने कहा कि केंद, में कांग्रेस के शासन के दौरान अरूणाचल प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार राज्य में विकास को लेकर गंभीर है।


Download Android App
Download iOS App



