अमरावती : आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक लॉरी के एक सरकारी बस से टकराने से लॉरी सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस में सवार पांच अन्य यात्री जख्मी हुए हैं और उन्हें ताडेपल्लिगुदेम के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह हादसा अनंतपल्ली गांव के नजदीक हुआ है।
बस राजामहेंद्रवरम से इलूरू जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान जी लक्ष्मी (55), उनकी बेटी के ज्योति (37) उनकी नातियों अखिला सत्या (12) और शिवा साई (14) शामिल हैं। वो सब तिरूमला के द्वारका में स्थित भगवान वेंकटेवश्वर के मंदिर की यात्रा पर जा रही थीं। उन्होंने बताया कि ज्योति के पति नागेश्वर राव जख्मी हुए हैं। अन्य मृतक महिला की पहचान सवित्रम्मा के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि लॉरी का चालक भी जख्मी हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



