आंध्र में कार की खंभे से टक्कर में दो की मौत

Summary :

हैदराबाद:आंध्र प्रदेश में जुबली हिल्स के पास आज तड़के चालक का नियंत्रण खोने से एक कार मेट्रो रेल के पिलर से टकरा गयी जिसमें राज्य के मंत्री नारायण के बेटे तथा उसके एक दोस्त की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग पेदम्मा मंदिर की ओर जा रहे थे तभी जुबली हिल्स जांच चौकी पर यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे यहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी। मृतकों की पहचान निषित नारायण (22) तथा राजा रविवर्मा (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

-वार्ता

Desk Team