रांची : महानगर आजसू ने रविवार से राजधानी में ‘मोहल्ला बोल’ कार्यक्रमों के शुरू किया। महानगर अध्यक्ष मुनचुन राय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का दस वार्ड 37 पहुंचा और लोगों से समस्याओं की जानकारी ली। इसके साथ ही नगर निगम के कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजना की जमीनी हकीकत के अलावा इस हालत के लिए जिम्मेदार कौन, जैसे बिंदुओं पर जनता से फॉर्म भी भरवाये गये। ये फॉर्म आजसू पार्टी ने तैयार किया है, जिसके जरिये निगम की कार्य प्रणाली और शासन प्रशासन की जिम्मेदारी का सोशल ऑडिट हो रहा है। इसमें लोगों से होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के बाबत भी पूछा गया है।
आजसू का मोहल्ला बोल कार्यक्रम शुरु
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



