मुंबई : शिवसेना ने सभी अटकलों को खत्म करते हुए पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को मुंबई के वर्ली विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। आदित्य ठाकरे परिवार के ऐसे पहले सदस्य होंगे जो चुनाव लड़ेंगे।
शिवसेना प्रमुख के एक करीबी सहयोगी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वर्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए आदित्य ठाकरे का नाम तय हो गया है। वर्तमान में सुनील शिंदे इस सीट से शिवसेना के विधायक हैं वह इस बार इस सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी जगह आदित्य चुनाव लड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा कि वर्ली शिवसेना के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है, इसलिए आदित्य को वहां से उतारा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



