तिरूवनंतपुरम : केरल में एक हिस्ट्रीशीटर के नेतृत्व वाले गिरोह द्वारा आरएसएस कार्यकर्ता की कथित रूप से हत्या किये जाने के विरोध में भाजपा ने आज राज्य व्यापी हड़ताल का आहवान किया है। पुलिस ने बताया कि बीती रात करीब नौ बजे हुए इस हमले में 34 वर्षीय राजेश का बायां हाथ काट दिया गया था। उन्होंने बताया कि हमले की जांच शुरू कर दी गयी है और हमलावरों की तलाश जारी है। भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष कुमनम राजशेखरन ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे माकपा का हाथ है। बहरहाल वाम दल के जिला नेतृत्व ने इस आरोप से इनकार किया है। राज्य भाजपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने आज राज्यव्यापी हड़ताल का आहवान किया है। पुलिस सख्त निगरानी रख रही है और यहां केरल भाजपा के कार्यालय में तोडफ़ोड़ तथा माकपा प्रांतीय सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन के पुत्र बिनीश कोडियेरी के घर पर हमले की घटना के बाद 28 जुलाई से तीन दिनों के लिये निषेधाज्ञा लगायी गयी है। इससे पहले शहर में हिंसा से मामलों में माकपा के छात्र एवं युवा शाखा के चार लोगों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले में केरल भाजपा ने राज्यव्यापी हड़ताल एलान किया
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



