गुवाहाटी : पिछले सप्ताह भारत के टी20 मैच हारने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम बस पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने चार नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। गुवाहाटी पुलिस आयुक्त हीरेन चंद, नाथ ने कहा कि जिन चार को गिरफ्तार किया गया है उनमें दो 12वीं कक्षा के छात्र हैं जबकि दो अन्य एक दुकान में काम करते हैं।
पुलिस आयुक्त ने कहा, वे नशे में थे। उन्होंने पास के क्षेत्र में अपने मोबाइल पर मैच देखा। भारत की हार से वे उथेजित हो गये और जब उन्होंने बस को स्टेडियम से बाहर निकलते देखा तो उनमें से एक ने बस पर पत्थर फेंका। इसके बाद वे वहां से फरार हो गये। पुलिस ने घटना के एक दिन बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था लेकिन घटना में उनके शामिल होने के अभी तक सबूत नहीं मिले हैं। नाथ ने कहा, जांच चल रही है।
अगर हम पाते हैं कि इससे पहले गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्ति घटना में शामिल नहीं थे तो फिर हम अदालत से उन्हें रिहा करने का आग्रह करेंगे। चार किशारों को दस अक्तूबर की घटना के संदर्भ में गिरफ्तार किया गया है। डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम ने तब दूसरे टी20 में भारत को हरा दिया था और जब टीम होटल लौट रही थी तब उसकी बस पर पत्थर फेंका गया था।


Download Android App
Download iOS App



