उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। कुछ ही समय पहले कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उपाध्याय ने यहां पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
किशोर उपाध्याय हुए BJP में शामिल
भाजपा ने अभी तक टिहरी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है और अटकलें लगाई जा रही हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी उपाध्याय को टिहरी से चुनावी समर में उतार सकती है। इससे पहले कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
The esteem and dignity of the party is above all!
There never was & there never will be any place for those who do not respect the basic integrity and value system of the majestic institution that is @INCIndia ! pic.twitter.com/pNZjTKEixY
— Devender Yadav (@devendrayadvinc) January 27, 2022
कांग्रेस ने उपाध्याय को 6 साल के लिए किया था निष्कासित
हाल ही में उपाध्याय को कांग्रेस के सभी पदों से हटा दिया गया था। उपाध्याय कुछ सप्ताह पहले तक उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस समन्वय समिति के प्रमुख की भूमिका निभा रहे थे और वह राज्य कांग्रेस कोर कमेटी तथा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 70 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।


Download Android App
Download iOS App



