गिरिडीह, (वार्ता): झारखंड में गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड के घोड़थंभा इलाके में आज ऊंटों की लदान करने के दौरान करंट लगने से दो ट्रक चालकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के घोड़थम्भा इलाके में ऊंटों की लदान करने के दौरान अचानक विद्युत तार के टूट कर गिर जाने से दो ट्रक चालक झुलस गये। चालकों को तत्काल राजधनवार के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बड़ी संख्या में ऊंटों को जब्त किया है।
करंट लगने से दो ट्रक चालकों की मौत
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



