कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष (केपीसीसी) डॉ. जी. परमेश्वर ने आज दावा किया कि राज्य में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी जीत हासिल करेंगी और एक बार फिर सत्ता में आएगी।
डॉ. परमेश्वर ने यहां पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के पहुंचने से पहले हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत से जीत जीत हासिल करेगी और कोई अन्य पार्टी सत्ता में वापस नहीं आ सकती है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मोदी लहर नहीं है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.एस. येद्दयुरप्पा सहित पार्टी के सभी बड़ नेता हारेंगे।
मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद निर्वाचित विधायक अगले मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। टिकट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टिकटों के वितरण की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है और यहां तक कि उनके टिकट का भी फैसला नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस समय कर्नाटक में श्री गांधी का काफी प्रभाव है और राज्य में होने वाले उनके दौरे निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम लाएंगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



