कर्नाटक में जयनगर विधानसभा सीट के लिए मतदान सोमवार को सुबह शुरू हो गया। गत 12 मई को राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही मौजूदा विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार बी एन विजय कुमार का निधन हो जाने के कारण इस सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया था। जयनगर निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,03,184 है। मतों की गिनती 13 मई को होगी। मतदान के मौके पर विधानसभा क्षेत्र में कार्यालयों और कालेजों के अवकाश घोषित किया गया है।
जयनगर सीट के लिए कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के पूर्व मंत्री रामालिंगा रेड्डी की पुत्री सौम्या रेड्डी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है, जिनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार प्रह्लाद बाबू से है जबकि आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रमुख रविकृष्ण रेड्डी पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं। जनता दल (सेक्युलर) के काले गौड़ और महिला सशक्तिकरण पार्टी उम्मीदवार सईद जबी ने नामांकन वापस ले लिया है और कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



