दिल्ली में हनीट्रैप रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गैंगरेप मामले को पैसे देकर रफा-दफा करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामला में 251 रुपये में स्मार्ट फोन देने का दावा करने वाली नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स के डायरेक्टर मोहित गोयल, उसके भाई विकास मित्तल व एक महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मोहित गोयल इससे पहले भी ठगी के आरोप में तीन महीने तक जेल में रह चुका है। तीनों आरोपियों को भिवाड़ी गैंगरेप कांड में केस वापस लेने के बदले करोड़ों रुपये की उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार रोहिणी के एक कारोबारी का नेताजी सुभाष प्लेस में बार और रेस्तरां है। कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि एक महिला कुछ समय से गैंगरेप मामले वापस लेने के लिए उससे करोड़ों रुपये वसूलने की कोशिश कर रही है। पैसे न देने पर अन्य मामलों में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने रविवार को रेस्तरां में घेरेबंदी कर कारोबारी को रुपयों से भरा एक बैग सौंपा। महिला अपने दो साथियों के साथ रेस्तरां में आई बैग लेकर अपने सहयोगियों को देने लगी तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



