कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक दौरे पर हैं। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए वह चुनाव प्रचार अभियान में जुट गए हैं। वह आज बेंगलुरू में जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
आपको बता दे कि कांग्रेस और बीजेपी नेताओं द्वारा ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं की जा रही हैं। इस कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने चुनाव प्रचार अभियान ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के 5 चरण पूरे कर चुके हैं।
राहुल गांधी ने आज बंगलुरु में सफाईकर्मियों से मुलाकात की और उनसी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग सबसे मुश्किल काम करते हैं, उन्हें उसके बदले में ज्यादा मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मौजूद सफाईकर्मियों के सवालों के जवाब भी दिए। साथ ही महिलाओं को गले लगाकर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
बता दे कि मौजूदा सीएम सिद्धारमैया को जहां लिंगायत की पहली महिला संत माते महादेवी का समर्थन मिला है। वहीं, बीजेपी के सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से टिकट की मांग की है। शाह से टिकट वितरण पर चर्चा को लेकर कर्नाटक के बीजेपी अध्यक्ष येदियुरप्पा रविवार को दिल्ली पहुंचे हैं।
बता दें कि राज्य में 224 सीटें हैं. इनपर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर भी दोनों पार्टियों को टक्कर दे सकती है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



