मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि ऐसी सरकार को वोट मांगने का अधिकार नहीं है। शिवराज चौहान आज झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी भानु भूरिया के नामांकन पत्र दाखिले के लिए यहां आए थे।
इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। बिजली गायब कर दी और बिल बड़े-बड़े भेज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आदिवासी बच्चों की शिक्षा सुविधा छीन ली, इसलिए अब कांग्रेस को वोट मांगने का अधिकार नहीं है।
महाराष्ट्र में शिवसेना को मिल सकती हैं 288 सीटों में से 124 सीटें
इसके पूर्व बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राज में प्रदेश व झाबुआ का विकास अवरूद्ध हुआ है। बीजेपी नेता राजवाडा से रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी प्रत्याशी भानु भूरिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामाकंन पत्र जमा किया।


Download Android App
Download iOS App



