मुख्यमंत्री रघुवर दास से राज्य सरकार के पेयजल स्वच्छता एवं जल संसाधन मंत्री चन्द्र प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में कुरमी महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। मंत्री चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कुरमी महासभा के विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों से संंबधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित करने का आग्रह भी है। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन स्वीकार किया तथा यथोचित कार्य का आष्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में कारी नाथ महतो, ममता एस पटेल, शान्ति महतो, अर्चना महतो, पंकज कुमार महतो, भीम महतो, कुमेश्वर महतो आदि सम्मिलित थे।
कुर्मी महासभा की मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को ज्ञापन
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



