तिरूवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आज कहा कि राज्य में गंभीर सूखा के मद्देनजर प्रदेश सरकार कृत्रिम बादल के जरिए वर्षा कराने का प्रयोग करने की योजना बना रही है। उन्होंने राज्य विधानसभा में अपने लिखित जवाब में कहा कि केरल राज्य विद्युत बोर्ड को कार्यक्रम के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि केरल राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद इसके लिए तकनीकी मदद प्रदान करेगी।
-भाषा


Download Android App
Download iOS App



