बेंगलुरु:कर्नाटक में बेंगलुरु पुलिस ने क्रिकेट में सट्टा लगाने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति सुरेश कुमार जैन(52) को उसके घर में छापा मारकर क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल टी-20 मैच के दौरान सट्टा लगाने के लिए पैसा इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 3,53,000 रुपये नगद और चार मोबाइल फोन बरामद किये।
वहीं मैसुरु में कर्नाटक पुलिस ने एक आईसक्रीम पार्लर में छापा मारकर वहां क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान रुद्रेश(23) और बी एम शबरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से 25,400 रुपये नगद,दो मोबाइल फोन,तीन एटीएम कार्ड और एक दोपहिया वाहन जब्त किया।
वार्ता


Download Android App
Download iOS App



