कीचेरी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आरोप लगाया कि केरल सरकार लव जिहाद की खतरनाक प्रवृथि पर रोक लगाने की दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है। मुस्लिम व्यक्ति के एक हिन्दू महिला से शादी से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।
महिला ने शादी से पहले धमा’तरण किया था। सर्वोच्च न्यायालय ने 16 अगस्त को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को इस बात की जांच करने का निर्देश दिया कि यह मामला व्यापक संदभो’ में लव जिहाद से जुड़ हुआ है या नहीं। दंपति केरल के रहने वाले हैं। कई हिन्दुवादी संगठन मुस्लिम पुरूषों और हिन्दू महिलाओं की शादी के पीछे साजिश होने का आरोप लगाते रहे हैं। वे इसे लव जिहाद कहते हैं।
पार्टी के हिन्दुत्व से जुड़ चेहरे आदित्यनाथ ने केरल के कन्नूर जिले में संवाददाताओं से कहा लव जिहाद एक खतरनाक प्रवृथि है। केरल सरकार ने इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया है। उच्चतम न्यायालय पहले ही इसको लेकर आदेश पारित कर चुका है और एनआईए इसकी जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



