कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि जल्दी ही एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मंत्री ने उसके कमांड क्षेत्र का भ्रमण किया।
उन्होंने झारखंड के उत्तरी कर्णपुरा में स्थित चूड़ी भूमिगत खदान में ‘कंटीन्यूअश माइनर’ को समर्पित भी किया। जोशी ने कहा, ‘‘सरकार जल्दी ही एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य पाने के लिये हरसंभव प्रयास करेगी और आयातित कोयले पर निर्भरता समाप्त करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार नेतृत्व में सरकार सीसीएल व अन्य कोयला कंपनियों की मदद करने के लिये प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने कंपनी के प्रदर्शन तथा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App



