आर्यन खान समेत 7 अन्य NCB हिरासत में
बॉलीवुड मेगा-स्टार शाहरुख खान और निमार्ता गौरी खान के बेटे आर्यन खान रविवार को गलत कारणें से चर्चा में आ गए हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारतीय लक्जरी क्रूज लाइनर, कॉर्डेलिया पर सवार एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया और इसी सिलसिले में उनसे पूछताछ की गई है। एनसीबी कार्यालय में कुछ अन्य लोगों के साथ बैठे आर्यन खान की एक लीक वीडियो क्लिप को कुछ स्थानीय टीवी चैनलों द्वारा दिखाया गया है।
एनसीबी ने इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को हिरासत में ले लिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में आर्यन खान के अलावा अन्य की पहचान मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट के तौर पर हुई है।
क्रूज जहाज पर हुई थी छापेमारी
उन्होंने बताया कि शनिवार शाम हुई छापेमारी के दौरान एमडीएमए, एक्स्टेसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने इस पार्टी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारी ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और पार्टी कर रहे कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया।
बरामद किए गए अलग-अलग मादक पदार्थ
उन्होंने बताया, ‘‘अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई और उनके पास से अलग-अलग मादक पदार्थ बरामद हुए जिसे उन्होंने अपने कपड़ों, अंत:वस्त्रों और (महिलाओं ने) पर्स में छिपा रखा था।’’ एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को आज बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सुबह में एनसीबी ने हिरासत में लिए गए लोगों से यहां अपने कार्यालय में पूछताछ की।
इन लोगों से हो रही है पूछताछ
1. आर्यन खान
2. नुपुर सारिका
3. इस्मीत सिंह
4. मोहक जसवाल
5. विक्रांत छोकर
6. गोमित चोपड़ा
7.मुनमुन धमेचा
8. अरबाज मर्चेंट


Download Android App
Download iOS App



